फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर: कोविड-19 महामारी के बीच दुनियाभर में मनाया गया त्योहार

Mon, 05 Apr 2021 01:54 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वेटिकन सिटी

सार

  • विशाल रोमन कैथोलिक गिरिजाघरों से लेकर प्रोटेस्टेंट गिरिजाघरों तक, हर जगह श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइडलाइंस के नियमों का किया पालन 
विज्ञापन
easter - फोटो : easter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के बीच रविवार को ईस्टर का त्योहार दुनिया भर में मनाया गया। लोग सावधानियां बरतते हुए, मास्क पहनकर और अन्य एहतियाती उपायों के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

विज्ञापन


विशाल रोमन कैथोलिक गिरिजाघरों से लेकर प्रोटेस्टेंट गिरिजाघरों तक, हर जगह श्रद्धालुओं को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए देखा गया। कुछ यूरोपीय देशों में, ईस्टर के दिन भी लोग कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए।

पश्चिमी देशों में सबसे पहले महामारी की चपेट में आने वाले इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में, एक अस्पताल ने टीका लगवाने आए प्रत्येक व्यक्ति को शांति के प्रतीक के तौर पर ईस्टर केक दिया। इनमें कई बुजुर्ग व्यक्ति थे।
विज्ञापन


फ्रांस के लियोन में एक फुटबॉल टीम ने टीकाकरण केंद्र के रूप में अपना स्टेडियम खोला। फ्रांस सरकार संक्रमण के नए प्रकोप के बीच टीकाकरण की गति बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

इटली और वेटिकन में भीड़ के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोप फ्रांसिस ने ईस्टर पर बेसिलिका के अंदर से दुनिया के कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर फिर से अपील की कि कोविड-19 रोधी टीके सबसे गरीब देशों तक पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें