फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में हादसा: मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता

Mon, 05 Apr 2021 12:55 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

  • रविवार अल सुबह झेजियांग प्रांत में  हुआ हादसा
  • चार को जीवित बचा लिया गया
विज्ञापन
symbolic image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लापता हैं।

विज्ञापन


शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चालक दल के 20 सदस्यों में से चार को जीवित बचा लिया गया और लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। इसने बताया कि समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र को रविवार सुबह 4:28 बजे नौका के पलटने के बारे में सूचना मिली। राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए और पास में मछली पकड़ रहीं अन्य नौकाएं भी राहत अभियान में लग गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें