फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर कुरैशी से बातचीत में फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री ने कहा, तनाव ना बढ़ाएं

Wed, 21 Aug 2019 11:06 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीन-यवेस ली ड्रियन और शाह महमूद कुरैशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-यवेस ली ड्रियन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान कुरैशी ने उनके सामने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। ड्रियन ने फ्रांस की कश्मीर पर राय को दोहराते हुए कहा कि इस विवाद को हल करना अब दोनों देशों के ऊपर है, कि वह शांति के लिए द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से इस विवाद को सुलझाएं।

विज्ञापन


ये जानकारी फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है। 

ड्रियन ने दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) से संयम बरतने और स्थिति को हल करने को कहा है। फ्रांस ने दोनों देशों से कहा है कि जिस भी चीज से तनाव बढ़े दोनों देशों को उसी से बचना चाहिए।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें