भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान पर कुदरत भी अपना कहर बरसा रही है। जहां शनिवार देर रात पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। केंद्र 10 किमी गहराई पर था।
भारत से जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान पर कुदरत का भी कहर बरसा है। शनिवार को आधी रात 01.44 बजे पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, और इसका स्थान 29.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। वह भूकंप भी 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था, जो आफ्टरशॉक्स (अनुगामी झटकों) के लिए संवेदनशील माना जाता है।