फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपीन में आया 6.4 तीव्रता का भूंकप, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Thu, 17 Oct 2019 10:26 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

दक्षिणी फिलीपीन में बुधवार देर रात आए भूकंप में एक लड़की की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस भूकंप में कई घर ढह गए और अफरा-तफरी में हजारों लोग घरों से बाहर आ गए।

विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने जानकारी दी कि 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र तटीय प्रांत सुल्तान कुदरत के शहर कोलंबियो से करीब आठ किलोमीटर (पांच मील) दूर 14 किलोमीटर गहराई में था।

पुलिस ने जानकारी दी कि मागुइनडानाओ प्रांत के दातु पगलास शहर में एक घर की दीवार गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। उत्तरी कोटाबाटो के मलांग शहर के उप महापौर जोसेलिटो पिनोल ने कहा कि एक अस्पताल में भूकंप से सुरक्षा व्यवस्था करने के दौरान सिंडर ब्लॉक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ बिजली के खंभे उखड़ गए।
विज्ञापन


दवाओ डेल सर प्रांत के मैग्सेसे कस्बे में घर ढहने से 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया प्रांत के प्रमुख क्षेत्रीय परिवहन केंद्र किदापावान शहर में बिजली कट गई। इमारतों को हुए नुकसान का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगेंगी।

दुनिया के सबसे अधिक आपदाग्रस्त देशों में शामिल फिलीपीन अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी से प्रभावित रहता है क्योंकि यह प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। 1990 में उत्तरी फिलीपीन में 7.7 तीव्रता वाले भूकंप में लगभग 2,000 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें