फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan: ताइवान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.6 की तीव्रता से हिली धरती, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Thu, 30 Jan 2025 01:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार ताइवान बढ़ी हुई भूकंपीय गतिविधियों के दौर से गुजर रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में और भूकंप आने की संभावना है। 1999 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 2,415 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ताइवान में भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में गुरुवार की सुबह को 5.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। द्वीप पर कई बार भूकंप आए, जिसके कारण थोड़ी क्षति हुई। आने वाले दिनों में और अधिक भूकंप आने की संभावना है। सेंट्रल वेदर एजेंसी और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, सबसे बड़ा भूकंप सुबह 10:11 बजे चियाई काउंटी के दापु टाउनशिप में 10 किमी की गहराई पर आया। इसके तुरंत बाद दापू में कई कम तीव्रता वाले भूकंप महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले 21 जनवरी को 6.4 की तीव्रता से ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 15 लोग घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पतालों भर्ती कराया गया था। इस हादसे में इमारतों और सड़कों को क्षति पहुंची थी। पिछले साल अप्रैल में 7.4की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। करीब एक हजार लोग घायल भी हुए थे। पिछले 25 वर्षों में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। 

भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार ताइवान बढ़ी हुई भूकंपीय गतिविधियों के दौर से गुजर रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में और भूकंप आने की संभावना है। 1999 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 2,415 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें इमारतों को नुकसान पहुंचा था। इस हादसे के बाद ताइवान में भूकंप सुरक्षा पर व्यापक सार्वजनिक शिक्षा अभियान चलाए गए। यहां  तीव्र भूकंप का पता चलता है तो सेलफोन बजने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें