मैक्सिको सिटी में गुरुवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की 5.8 तीव्रता मापी गई। भूकंप से मैक्सिको सिटी की इमारतें हिल गईं। लोग इमारतों से बाहर भागते दिखाई दिए और सड़कों पर इकट्ठा हो गए। पूरी राजधानी में भूकंप के अलार्म बजने लगे। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:03 बजे आया। इसका केंद्र प्यूब्ला राज्य में मैक्सिको सिटी से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण में था। इसका सबसे ज्यादा असर गांव चियाउतला डी तापिया के पास रहा।