फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan Earthquake : ताइवान में 24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Fri, 16 Aug 2024 06:21 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे से भी कम समय में द्वीप पर आया यह दूसरा बड़ा भूकंप था। इसमें अब तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
ताइवान में आया भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान के पूर्वी शहर हुआलिएन से 34 किमी (21 मील) दूर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे से भी कम समय में द्वीप पर आया यह दूसरा बड़ा भूकंप था। इसमें अब तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया गया कि भूकंप के चलते ताइवान की राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं। इस दौरान शहर में मेट्रो समेत अन्य परिवहन सेवाएं धीमी गति से जारी रखी गईं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप की गहराई 9.7 किमी थी। गुरुवार को ताइवान के उत्तरपूर्वी इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था।  ताइवान हमेशा से भूकंप को लेकर संवेदनशील रहा है। अप्रैल में यहां आए भूकंप में 17 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस दौरान यहां नौ मिनट में लगातार पांच झटके महसूस किए गए थे।  

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन


जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा। 

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।
विज्ञापन

कितनी तबाही लाता है भूकंप?

रिक्टर स्केल    असर
0 से 1.9    सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9    हल्का कंपन
3 से 3.9    कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर
4 से 4.9    खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9    फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9    इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9     इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9     इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादा     पूरी तबाही, कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें