अफगानिस्तान में शुक्रवार रात करीब 9.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उत्तर-पूर्व में 302 किलोमीटर दूर रहा।
इससे पहले अफगानिस्तान में 29-30 अक्तूबर की रात को भी करीब 1:19 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी।