फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता

Fri, 24 Feb 2023 07:52 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां अक्सर भूकंप आते हैं। पिछले साल नवंबर में यहां के पश्चिमी जावा प्रांत में भूकंप से तबाही मची थी। भूंकप से 268 लोगों से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई थी।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के तोबेलो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि शुक्रवार तड़के इंडोनेशिया के तोबेलो में भूकंप आया। जिस की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया से 177 किमी उत्तर में था। फिलहाल भूकंप से नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि इंडोनेशिया के उत्तर में हालमाहेरा (Halmahera) द्वीप में शुक्रवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनएससी के मुताबिक, भूकंप के झटके बीती रात एक बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था

बता दें, इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां अक्सर भूकंप आते हैं। पिछले साल नवंबर में यहां के पश्चिमी जावा प्रांत में भूकंप से तबाही मची थी। भूंकप से 268 लोगों से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई थी।
विज्ञापन


वहीं, हाल के दिनों में कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक दिन पहले ही ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

तुर्किये और सीरिया में आया था विनाशकारी भूकंप
इससे पहले छह फरवरी को, तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 47,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। शक्तिशाली भूंकप से हजारों इमारतें ढह गई थीं। इससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इसके बाद 21 फरवरी को तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी हताय प्रांत में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंताक्या शहर था।  ताजा भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें