जापान के होक्काइडो द्वीप में शनिवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस द्वीप के पूर्वी हिस्से में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के कारण सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप 61 किलोमीटर की गहराई पर नेमुरो द्वीप पर आया। अभी तक भूकंप के कारण जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है। जापान के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए।