फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के तंगशान शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Sun, 12 Jul 2020 10:19 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन
चीन के उत्तर-पूर्वी शहर तंगशान में रविवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि भूकंप की वजह से बीजिंग से 160 किलोमीटर दूर स्थित तंगशान जाने वाली रेल सेवाओं पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है और नुकसान की आशंका से पटरियों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन



चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह छह बजकर 38 मिनट पर आया जो दस किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसके बाद सात बजकर दो मिनट पर 2.2 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका आया। इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक में, तंगशान में 1976 में आए भूकंप ने कम से कम 2,42,000 लोगों की जान ले ली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें