फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: सोलोमन द्वीप पर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.0 रही तीव्रता

Tue, 28 Mar 2023 05:58 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मलंगो

सार

नई दिल्ली स्थित एनसीएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:49 बजे आया और इसका केंद्र होनियारा के पश्चिम उत्तर पश्चिम में 95 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलोमन द्वीप में मंगलवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई। नई दिल्ली स्थित एनसीएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:49 बजे आया और इसका केंद्र होनियारा के पश्चिम उत्तर पश्चिम में 95 किलोमीटर की गहराई में था।

विज्ञापन


भूकंप आने के कारण
हमारी धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

भूकंप के केंद्र और तीव्रता का मतलब 
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें