फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greece: तीन दिन में भूकंप के 200 झटके, ग्रीस में हड़कंप; विशेषज्ञों का अनुमान- हो सकता है बड़ी घटना का संकेत

Mon, 03 Feb 2025 07:33 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस

सार

एथेंस जियोडायनामिक संस्थान ने कहा कि रविवार को दोपहर 3:55 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जो 14 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद 4 से अधिक तीव्रता के कुछ और 3 तीव्रता के दर्जनों भूकंप आए।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीस में शुक्रवार से थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर भूकंप के करीब 200 झटके महसूस किए गए हैं। इनमें सबसे शक्तिशाली झटका रविवार को सेंटोरिनी द्वीप के पास 4.6 तीव्रता का महसूस किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार तीन दिन से जारी भूकंप के झटके आने वाली किसी बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। लगातार भूूकंप के झटकों से स्थानीय लोग बहुत चिंतित हैं। स्कूल बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


एथेंस जियोडायनामिक संस्थान ने कहा कि रविवार को दोपहर 3:55 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जो 14 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद 4 से अधिक तीव्रता के कुछ और 3 तीव्रता के दर्जनों भूकंप आए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जलवायु संकट व नागरिक सुरक्षा मंत्रालय तथा अग्निशमन सेवा के विशेषज्ञ और अधिकारियों ने सेंटोरिनी द्वीप के साथ-साथ आस-पास के अमोरगोस, अनाफी और आईओएस क्षेत्र के स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सेंटोरिनी में निवासियों और होटल मालिकों को सलाह दी कि वे अपने स्विमिंग पूल खाली कर दें, क्योंकि भूकंप की स्थिति में पानी की बड़ी मात्रा इमारतों को अस्थिर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें