फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: कारोबारियों संग जयशंकर की बैठक, लैटिन अमेरिका को भारत के लिए बड़ा व्यापारिक केंद्र बनाने पर दिया जोर

Wed, 24 Aug 2022 05:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला,साओ पाउलो

सार

ब्राजील के साओ पाउलो में विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को प्रमुख कारोबारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील न केवल आपस में भागीदार हैं बल्कि अपने आपसी विकास और प्रगति के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली को भी साझा कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
एस जयशंकर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर लैटिन अमेरिका के तीन प्रमुख देशों ब्राजील, अर्जेंटीना व पराग्वे के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लैटिन अमेरिका के इस विशाल क्षेत्र में हितधारकों के साथ अधिक जुड़ाव के लिए संपर्क और बैठकें की हैं। उन्होंने यहां लैटिन अमेरिका को भारत के लिए एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाने के महत्व पर जोर दिया। गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


ब्राजील के साओ पाउलो में विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को प्रमुख कारोबारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील न केवल आपस में भागीदार हैं बल्कि अपने आपसी विकास और प्रगति के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली को भी साझा कर सकते हैं।

साओ पाउलो में कारोबारियों के साथ मुलाकात के बारे में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट भी की। उन्होंने लिखा कि "ब्राजील के सबसे बड़े उद्योग संघ, साओ पाउलो राज्य के उद्योग संघ का दौरा किया। भारत और ब्राजील न केवल भागीदार हैं बल्कि अपने पारस्परिक विकास और प्रगति के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर सकते हैं।'
विज्ञापन


जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि ब्राजील के उद्यमियों के संघ एलआईडीई के साथ बातचीत सार्थक रही। उन्होंने आगे लिखा कि पिछले साल, लैटिन अमेरिका के साथ हमारा सामूहिक व्यापार 50 बिलियन अमरीकी डालर से थोड़ा कम था। अगर अधिक ध्यान, जुड़ाव, संपर्क और इस तरह की और बैठकें करें, तो मुझे लगता है कि हम लैटिन अमेरिका को भी भारत के लिए एक बहुत बड़ा व्यापारिक केंद्र बना सकते हैं। 

जयशंकर ने आगे कहा कि चाहे वह पावर ट्रांसमिशन, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, एग्रोकेमिकल्स, ऑटोमोबाइल, दोपहिया वाहन हो, आज हमारे पास ब्राजील में अच्छी भारतीय कंपनियां मौजूद हैं। हमारी चुनौती अन्य क्षेत्रों और कंपनियों को यहां आने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे पहले जयशंकर ने सोमवार को पराग्वे की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा समाप्त की और देश के नेतृत्व के साथ बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का प्रण लिया। साथ ही यहां की राजधानी असुनसियन में भारतीय दूतावास का उद्घाटन जयशंकर और उनके पराग्वे समकक्ष जूलियो सीजर एरियोला ने संयुक्त रूप से किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें