फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: जयशंकर का आयरलैंड दौरा, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर जोर; संयुक्त आर्थिक आयोग का होगा गठन

Sun, 09 Mar 2025 07:58 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

EAM Jaishankar Ireland Visit: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हाल ही में आयरलैंड का दौरा किया है। जहां उन्होंने आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस और विदेश मंत्री साइमन हैरिस से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री का आयरलैंड दौरा - फोटो : X / @DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आधिकारिक दौरे पर आयरलैंड का दौरा किया, जहां उन्होंने आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस और विदेश मंत्री साइमन हैरिस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री जयशंकर और आयरिश राष्ट्रपति हिगिंस ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। वहीं, विदेश मंत्री साइमन हैरिस के साथ प्रतिनिधि-स्तरीय वार्ता में व्यापार, शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के आपसी आदान-प्रदान जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।  
विज्ञापन

 

उच्च शिक्षा और नई तकनीकों में सहयोग
दोनों देशों ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फिनटेक और सेमीकंडक्टर जैसे नए क्षेत्रों में साझेदारी के अवसर तलाशने पर सहमति जताई।

भारत-आयरलैंड संयुक्त आर्थिक आयोग का गठन
बढ़ते व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को देखते हुए दोनों देशों ने संयुक्त आर्थिक आयोग बनाने का फैसला किया, जिससे व्यावसायिक और पेशेवर अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। इस यात्रा के दौरान राजनयिक आदान-प्रदान पर एक समझौता भी हुआ, जिससे दोनों देशों के कूटनीतिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग बढ़ेगा।  
विज्ञापन

 

भारतीय समुदाय से मुलाकात और टैगोर को श्रद्धांजलि
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डबलिन के सेंट स्टीफंस ग्रीन पार्क में मौजूद रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 

उन्होंने आयरलैंड में बसे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। वहीं विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह दौरा आयरलैंड की नई सरकार के बनने के दो महीने के भीतर हुआ है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और सतत सहयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें