फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों के लिए जारी किया अल्टीमेटम, 31 मार्च तक देश छोड़ने की दी चेतावनी

Sun, 09 Mar 2025 05:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान सरकार ने अवैध रूप से रह रहे अफगानिस्तान नागरिकों को लिए सख्त अल्टीमेटम दिए।  इसके साथ सभी अवैध विदेशियों को उनके देश वापस भेजने की योजना के तहत अफगानिस्तानी नागरिकता कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए स्वेच्छा से पाकिस्तान से जाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार ने सभी अवैध विदेशियों को उनके देश वापस भेजने की योजना के तहत अफगानिस्तानी नागरिकता कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए स्वेच्छा से पाकिस्तान से जाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है। एक आधिकारिक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई। मीडिया में लीक हुए इस दस्तावेज में संकेत दिया गया है कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे एसीसी धारकों को अफगानिस्तान वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि यह अफगानिस्तान के प्रवासियों के लिए बहु-चरणीय पुनर्वास योजना का हिस्सा होगा। आतंकवाद के मुद्दे पर इस्लामाबाद और काबुल के बीच बिगड़ते संबंधों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है और इसका असर उन आठ लाख से अधिक अफगानिस्तानी शरणार्थियों पर पड़ सकता है, जिनके पास एसीसी होने से वे दस्तावेज वाले शरणार्थियों की श्रेणी में शामिल हैं। जबकि सैकड़ों और हजारों लोग बिना दस्तावेज के यहां शरण लिए हुए हैं।

साथ ही इसमें कहा गया है कि अवैध विदेशी प्रत्यावर्तन कार्यक्रम को एक नवंबर 2023 से लागू किया गया है। पाकिस्तान ने अफगान नागरिक कार्ड धारकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 31 मार्च 2025 तक सभी अफगान नागरिक कार्ड धारक पाकिस्तान छोड़ दें क्योंकि उन सभी को पाकिस्तान में चलाए जा रहे अवैध विदेशी प्रत्यावर्तन कार्यक्रम के तौर पर शामिल किया गया है।  इससे अब अफगान नागरिकों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


चेतावनी में परोक्ष रूप   से धमकी भी दी गई
चेतावनी में परोक्ष रूप से धमकी भी दी गई है कि अभी तो पाकिस्तान ने सम्मानजनक वापसी के लिए पर्याप्त समय दिया है और आश्वासन दिया है कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा. अफगान नागरिकों के लिए विदेशी शब्द का प्रयोग करते हुए कहा गया है कि विदेशियों के लिए भोजन और स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें