फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar In Dhaka: जयशंकर ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से की मुलाकात, आपसी हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 12 May 2023 01:51 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे नेताओं का मार्गदर्शन और दृष्टिकोण भारत बांग्लादेश के बीच मैत्री को और मजबूत करेगा।
 
विज्ञापन
S Jaishankar-Sheikh Hasina - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर छठे हिंद महासागर सम्मेलन 2023 में भाग लेने के लिए गुरुवार शाम ढाका पहुंचे। यहां उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे नेताओं का मार्गदर्शन और दृष्टिकोण भारत बांग्लादेश के बीच मैत्री को और मजबूत करेगा।
 

प्रधानमंत्री हसीना के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने कहा, भारत के विदेश मंत्री ने कोविड-19 के बाद की वैश्विक परिस्थितियों और यूक्रेन संघर्ष से पैदा हुई चुनौतियों के मुद्दों के बीच दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत सबसे कम विकसित देशों (एलडीसी) के साथ विकासशील देशों की जनता के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन


द इंडिया फाउंडेशन (The India Foundation) ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सहयोग से हिंद महासागर सम्मेलन 2023 के छठे संस्करण का आयोजन कर रहा है। इस बार सम्मेलन की थीम- 'लचीले भविष्य के लिए शांति, समृद्धि और साझेदारी' है। द इंडिया फाउंडेशन ने एक बयान में कहा है कि दो दिवसीय बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। विदेश मंत्री जयशंकर का मुख्य संबोधन है। अधिकारियों के अनुसार, यह सम्मेलन प्रमुख हितधारकों को हिंद महासागर क्षेत्र को मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए एक साथ लाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन में मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन, मालदीव के उपराष्ट्रपति फैसल नसीम और दुनिया भर के कई मंत्री भाग लेंगे। हिंद महासागर सम्मेलन 2016 में शुरू किया गया था और पिछले छह वर्षों में, क्षेत्रीय मामलों में इस क्षेत्र के देशों के लिए प्रमुख मंच के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें