जेनेवा में महात्मा गांधी को विदेश मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
स्विट्जरलैंड के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- फोटो : ANI
जर्मन विदेश मंत्री से मिले थे एस. जयशंकर
वहीं अपनी यात्रा के दौरान एस. जयशंकर ने अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बारबॉक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की, विशेष रूप से अक्टूबर 2024 में नई दिल्ली में आगामी 7वें भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) की नींव रखने के उद्देश्य से।
जर्मन चांसलर के सुरक्षा नीति सलाहकार के साथ अहम चर्चा
विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दोनों मंत्रियों ने कहा कि जर्मन व्यवसायों का 18वां एशिया प्रशांत सम्मेलन (एपीके) अगले महीने नई दिल्ली में आयोजित किया जाना है, जो भारत और जर्मनी के बीच व्यापार-से-व्यापार साझेदारी को और गहरा करेगा। दोनों नेताओं ने यूक्रेन, हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया समेत आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने जर्मन चांसलर के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्स प्लोटनर के साथ भी चर्चा की।