फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: हड़ताल के कारण पूरा जनजीवन ठप, लाखों लोग सड़कों पर उतरे

Wed, 18 Dec 2019 02:16 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रांस हड़ताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फ्रांस में उच्च सेवानिवृत्ति की आयु का विरोध करने के लिए शिक्षक, डॉक्टर, वकील,  एफिल टॉवर के कार्यकर्ता और दूसरी अहम सेवाओं से जुड़े लाखों लोग मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण मेट्रो सेवाओं समेत पूरे देश का सार्वजनिक परिवहन ठप पड़ा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के पेंशन प्रणाली के खिलाफ जारी अपनी हड़ताल के कारण यात्रियों और पर्यटकों को 13वें दिन भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल में शिक्षकों के शामिल होने पर स्कूलों को बंद करना पड़ा और छात्रों की परीक्षाएं भी रद्द हो गई।

नर्सों, डॉक्टरों और फार्मासिस्टों के भी हड़ताल पर चले जाने पर अस्पतालों ने मंगलवार को प्रमुख सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए लोगों  की आवश्यकता बताई। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को राजधानी के नए विरोध प्रदर्शन के दौरान मैक्रों के एलिसी पैलेस पर बैरिकेडिंग कर दी।
विज्ञापन


कथित विवादों को लेकर सोमवार को पेंशन ओवरहाल के प्रमुख के इस्तीफे के बाद मैक्रों पर दबाव बढ़ रहा है। मैक्रों सबके लिए पॉइंट आधारित एक ही पेंशन सिस्टम रखना चाहते हैं, जो हर पेंशनर के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें