फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय कारोबारी ने पाकिस्तान में लगवाए 62 हैंडपंप

Fri, 07 Jun 2019 03:00 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के थारपारकर जिले में जोगिंदर सिंह सलारिया द्वारा स्थापित हैंडपंप से एक पर पानी भरते हुए ग्रामीण - फोटो : (Pic: Twitter@qamarkhan88)
विज्ञापन

दुबई के एक भारतीय कारोबारी ने पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्व सिंध प्रांत के अत्यंत गरीब इलाके में करीब 62 हैंडपंप लगवाए हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव से प्रभावित हुए बिना कारोबारी ने मानवीयता के आधार पर यह पहल की। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोगिंदर सिंह सलारिया को सोशल मीडिया के जरिए थारपरकर जिले की दुर्दशा का पता चला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से वहां करीब 62 हैंडपंप लगवाए।

साथ ही उन्होंने भूख से बेहाल लोगों के लिए अनाज की बोरियां भी भिजवाई। सलारिया 1993 से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं और परिवहन कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह फेसबुक और यूट्यूब जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिए वह पाकिस्तान में सामाजिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचे, उनसे संपर्क साधा और फिर पूरे कार्य के लिए आर्थिक मदद दी। 
विज्ञापन


खलीज टाइम्स ने सलारिया के हवाले से कहा, ‘पुलवामा घटना के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच जब तनाव चरम पर था तब हम इन गरीब गांवों में हैंडपंप लगवा रहे थे।’ उन्होंने कहा कि उस जिले की दुर्दशा और लोगों की दयनीय हालात को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें