फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US News: डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधि बनेंगे डॉ. मूर्ति, अभी यहां कर रहे काम

Thu, 06 Oct 2022 01:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

व्हाइट हाउस कहा, 21वें ‘सर्जन जनरल’ रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार, युवाओं में मनोवैज्ञानिक समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
Dr Vivek Murthy - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. विवेक मूर्ति को नामित किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि डॉ. मूर्ति ‘सर्जन जनरल’ के साथ-साथ इस नए पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विज्ञापन


मार्च 2021 में अमेरिकी सीनेट ने देश के 21वें ‘सर्जन जनरल’ के तौर पर उनकी नियुक्ति अनुमोदित की थी। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 19वें ‘सर्जन जनरल’ के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। डॉ. मूर्ति अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं को स्पष्ट, सुसंगत व न्यायसंगत मार्गदर्शन देने व संसाधन मुहैया कराते हुए बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। 

व्हाइट हाउस कहा, 21वें ‘सर्जन जनरल’ रहते हुए डॉ. मूर्ति ने स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार, युवाओं में मनोवैज्ञानिक समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। ‘यूएस पब्लिक हेल्थ सर्विस कमीशन्ड कोर’ के वाइस एडमिरल के रूप में डॉ. मूर्ति 6,000 से अधिक जन स्वास्थ्य अधिकारियों का नेतृत्व करते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर, उद्यमी व लेखक हैं डॉ. मूर्ति
व्हाइट हाउस ने कहा, भारतीय मूल के पहले ‘सर्जन जनरल’ डॉ. मूर्ति मियामी में पले-बढ़े और हार्वर्ड, येल स्कूल ऑफ मेडिसिन और येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की। वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक, शोध वैज्ञानिक, उद्यमी एवं लेखक हैं। डॉ. मूर्ति की पत्नी डॉ. एलिस चेन और दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें