फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल-थल-नभ तीनों सैन्य बलों में सेनाओं की नहीं है कमी: रक्षा राज्य मंत्री

Mon, 07 Jan 2019 06:16 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के तीनों सैन्य बलों में सैन्य कर्मियों की कमी से इंकार करते हुए सरकार ने सोमवार को कहा कि तीनों बलों में प्रमोशन की संभावना और वैकेंसी भरने सहित सेना की नौकरी को आकर्षक बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों सैन्य बलों में कर्मियों की कमी नहीं है। बलों में रिक्तियां रिटायरमेंट, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और हताहत होने के कारण होती है। 

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि हालांकि सैन्य बलों में भर्ती सतत प्रक्रिया है। इन कमियों को दूर करने के लिए कई उपाय किए गए हैं। 

इनमें लांग टर्म इमेज प्रेजेंटेशन, रोजगार मेलों और प्रदर्शनियों में सहभागिता के अलावा युवाओं के बीच चुनौतीपूर्ण तथा संतोषजनक रोजगार के लिए जागरूकता फैलाने हेतु प्रचार अभियान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें