फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: निजी अनुवांशिक डेटा को ग्राहकों की अनुमति के बिना बेचने पर रोक की मांग, कई राज्यों ने दायर किया मुकदमा

Tue, 10 Jun 2025 01:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका की कंपनी 23andMe डीएनए परीक्षण किट बनाने, स्वास्थ्य अनुसंधान और दवा विकास का काम करती है। साल 2006 में बनी ये कंपनी बीते कई वर्षों से घाटे में चल रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कई राज्यों ने सोमवार को दिवालियापन अदालत में मुकदमा दायर किया है, जिसमें मांग की गई है कि 23andMe कंपनी के पास मौजूद ग्राहकों के अनुवंशिक डेटा को ग्राहकों की मंजूरी के बिना नहीं बेचा जाए। 27 राज्यों और कोलंबिया जिले ने यह मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा ऐसे समय दायर किया गया है, जब एक जैव प्रोद्योगिकी कंपनी घाटे में चल रही 23andMe कंपनी को खरीदने की प्रक्रिया में है। 
विज्ञापन


क्या है राज्यों का कहना
ओरेगन के अटॉर्नी जनरल डैन रेफील्ड ने कहा कि जैविक नमूने, डीएनए डेटा, स्वास्थ्य संबंधी लक्षण और चिकित्सा रिकॉर्ड को व्यक्ति की सहमति के बिना बेचा जाना बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को उसकी निजी जानकारी को नियंत्रित करने का अधिकार होना चाहिए और इसे सामान्य संपत्ति की तरह नहीं बेचा जा सकता। गौरतलब है कि अमेरिका की कंपनी 23andMe डीएनए परीक्षण किट बनाने, स्वास्थ्य अनुसंधान और दवा विकास का काम करती है। साल 2006 में बनी ये कंपनी बीते कई वर्षों से घाटे में चल रही थी। 

ये भी पढ़ें- Axiom-4: 'सुरक्षित उड़ान के लिए ड्रैगन कैप्सूल में किए बदलाव', शुभांशु वाले मिशन पर स्पेसएक्स के उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने मार्च में अपने 40 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी, लेकिन हालात नहीं सुधरने पर मिसौरी में दिवालिया संरक्षण के लिए अपील दायर की, जिससे ग्राहकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताए बढ़ गईं। बायोटेक कंपनी रीजेनरॉन अब 23andMe का अधिग्रहण करने की कोशिश कर रही है। डेटा की सुरक्षा चिंताओं के बीच रीजेनरॉन ने कहा है कि वे डेटा को सुरक्षित रखेंगे। हालांकि राज्यों ने इस पर चिंता जताई है और दिवालिया अदालत से डेटा की सुरक्षा करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें