फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर एक साथ नमाज के लिए जुटे दर्जनों लोग, पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल

Tue, 07 Nov 2023 09:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

एयरपोर्ट के प्रस्थान हॉल में प्रार्थना किए जाने पर ऑपरेटर एयरोपोर्ट्स डी पेरिस के मुख्य कार्यकारी ऑगस्टिन डी रोमानेट ने खेदजनक बताते हुए कहा कि प्रार्थना के लिए कई समर्पित पूजास्थल मौजूद है।
विज्ञापन
Charles de Gaulle airport - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास के संघर्ष की वजह से फ्रांस में तनाव बढ़ रहा है। पेरिस के चार्स दी गॉल एयरपोर्ट के प्रस्थान हॉल में जॉर्डन की उड़ान से पहले कुछ लोगों ने साथ में बैठकर नमाज पढ़ी। यह प्रार्थना फ्रांस के सबसे बड़े एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 में की गई, जहां करीब 30 लोगों ने हिस्सा लिया। वैसे तो एयरपोर्ट पर प्रार्थना के लिए एक विशेष स्थान का प्रबंध रहता है, लेकिन फ्रांस में यह स्कूल, सार्वजनिक भवन और एयरपोर्ट पर धार्मिक आस्था के प्रदर्शन को सीमित किया गया है।
विज्ञापन




एयरपोर्ट के प्रस्थान हॉल में प्रार्थना किए जाने पर ऑपरेटर एयरोपोर्ट्स डी पेरिस के मुख्य कार्यकारी ऑगस्टिन डी रोमानेट ने कहा, 'यह खेदजनक है। प्रार्थना के लिए कई समर्पित पूजास्थल मौजूद है। सीमा पुलिस को को इस पर रोक लगाने और अपनी चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।' उन्होंने इसी के साथ इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के खिलाफ चेतावनी दी है।



इस तस्वीर को फ्रांस के पूर्व मंत्री ने नोएल लेनॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तंज कसा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, एयरोपोर्ट्स डी पेरिस के सीईओ क्या कर रहे हैं, जब उनका एयरपोर्ट एक प्रार्थनास्थल में बदल गया? क्या यह बदलाव आधिकारिक है? 
विज्ञापन


फ्रांस के सांसद एस्ट्रिड पैनोस्यन बेवेट ने कहा, 'एयरपोर्ट पर विशेष प्रार्थनास्थल उपलब्ध है।' फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने एक्स पर कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारी नियमों को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें