फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छों से भरी नदी में फंसी नाव से दर्जनों विदेशी पर्यटक गायब, तलाश जारी

Mon, 27 Aug 2018 01:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, सिडनी
विज्ञापन
crocodile
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में मछली पकड़ने की एक अवैध नौका के मगरमच्छों से भरी नदी में फंसने के बाद उस पर सवार दर्जनों विदेशी नागरिक दलदलीय वर्षावन में फंस गये हैं, जिनकी आज तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल का कहना है कि कई संदिग्ध अवैध गैर-नागरिकों की पहचान की गयी है। हालांकि बल ने उनकी नागरिकता का खुलासा नहीं किया और नाही यह बताया कि वे लोग मछुआरे थे या फिर शरणार्थी।

अगर ये लोग शरणार्थी थे तो पिछले कई वर्षों में शरणार्थियों की नौका के ऑस्ट्रेलिया आने की यह पहली घटना होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सामान्य तौर पर ऐसी नौकाओं को बीच से ही वापस भेज देता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नाव पर सवार लोगों को कल जंगल में भागते हुए देखा। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार ये लोग वियतनाम के रहने वाले हो सकते हैं, लेकिन बचाव कार्य में जुटे मरीन ने बताया कि नौका इंडोनेशियाई है।

क्वींसलैंड पुलिस मिनिस्टर मार्क रेयान ने सरकारी प्रसारक एबीसी को बताया कि अभी तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं ब्रिस्बेन कुरियर मेल का कहना है कि अभी भी 20 लोग जंगलों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें