फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stampede In Yemen: यमन में रमजान के दौरान आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, 85 लोगों की मौत

Thu, 20 Apr 2023 08:08 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना

सार

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना गलत तरीके से वित्तीय सहायता वितरित करने के कारण यह घटना हुई। 
विज्ञापन
यमन में हुई भगदड़ में 85 लोगों की मौत। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात पवित्र रमजान महीने में वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। विद्रोही संगठन हूती के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में 73 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह त्रासदी ईद-उल-फितर से ठीक पहले हुई है। हूती द्वारा संचालित यमन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, घटना के समय सैकड़ों गरीब लोग कार्यक्रम में जमा हुए थे। हूती ने मृतकों के परिवारों को 2,000 डॉलर और घायलों को लगभग 400 डॉलर मुआवजा देने की घोषणा की है।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना गलत तरीके से वित्तीय सहायता वितरित करने के कारण यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहायता वितरण कार्यक्रम एक स्कूल में आयोजित किया गया था। घटना के बाद विद्रोहियों ने स्कूल को सील कर दिया। साथ ही पत्रकारों सहित लोगों को यहां आने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हथियारबंद हूती विद्रोहियों ने हवा में गोली चलाई और बिजली के तार से टकराकर उसमें विस्फोट हो गया। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने भागना शुरू कर दिया। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच चल रही है।

ईरानी समर्थित हूती विद्रोहियों ने साल 2014 में यमन की राजधानी सना पर नियंत्रण कर लिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें