पाक के रास्ते ड्रग्स भी सप्लाई जारी
आईएफएफआरएएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के रास्ते ही अफगानिस्तान से ड्रग्स भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाए जाते हैं। दोनों देशों की करीब 2400 किलोमीटर की सीमा मिलती है, जहां से मादक पदार्थों की तस्करी खैबर पख्तूनख्वा को की जाती है। यहां से इन्हें लाहौर और फैसलाबाद ले जाया जाता है। इसके बाद इनकी बड़ी खेपें ग्वादर और कराची के रास्ते दक्षिण एशिया के बाजार में पहुंचाई जाती हैं।
पाकिस्तान को भी होगा बड़ा नुकसान
हालांकि अफगानिस्तान से हथियारों की खेप पाकिस्तान में बड़ी तेजी से पहुंच रही है जिसका इस्तेमाल अंतत: भारत के खिलाफ होने की आशंका है। लेकिन इसका खामियाजा पाकिस्तान को भी भुगतना पड़ेगा। दरअसल, पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर आतंकवाद को पनाह दी है और यही आतंकवाद उसके गले की हड्डी भी बना हुआ है। ये हथियार पाक के बुरे आतंकवादियों के हाथ भी लग रहे हैं जिनका इस्तेमाल पाक के खिलाफ होगा।