फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'कमला हैरिस के खिलाफ बोलने के लिए टीवी वालों ने काॅल किया, मैं उनकी रेटिंग मशीन'; डोनाल्ड ट्रंप का दावा

Mon, 26 Aug 2024 10:38 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

शिकागो में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कन्वेंशन भाषण समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक चैनल पर बयान दिया था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कन्वेंशन भाषण के बाद एक टीवी चैनल को कॉल करके उनकी आलोचना करने को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टीवी वाले मुझे कॉल करते हैं, न कि मैं। मुझे लगता है कि मैं उनकी रेटिंग मशीन हूं। 

विज्ञापन


दरअसल शिकागो में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कन्वेंशन भाषण समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक चैनल पर अपना बयान दिया था। उनके इस कदम की आलोचना हुई थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टीवी चैनल से मुझे कॉल करके पूछा गया था कि क्या मैं हैरिस की आलोचना करना चाहूंगा। मैं ऐसा करने के लिए सहमत हो गया। मैनें अपनी ओर से चैनल को कॉल नहीं किया था। 

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक अखबार की लेखक ने मेरे बारे में गलत लिखा था। ट्रंप ने कहा कि मुझे टीवी पर जाने और किसी चीज के लिए कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती। वे मुझे कॉल करते हैं। इसे रेटिंग कहते हैं। चैनल से बात करते हुए ट्रंप ने हैरिस की टिप्प्णियों पर नाराजगी जताई थी और लगातार बोलते रहे। चैनल ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे माने नहीं। इसके दस मिनट बाद चैनल ने उनको बताया था उनका समय समाप्त हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने हैरिस के बारे में कहा कि कमला ने अपने भाषण में फ्रेकिंग, अपराध, मुद्रास्फीति को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। यह अस्पष्ट और कमजोर भाषण था। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। वह व्हाइट हाउस में पहुंचने की उम्मीद लगाए हैं। जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया था। दरअसल राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले दिनों खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर कर लिया था।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें