फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू, ट्रंप व्हाइट हाउस में गुरुवार को मनाएंगे दिवाली

Tue, 22 Oct 2019 12:47 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
दिवाली मनाते डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाएंगे। यह आयोजन भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले ही किया जा रहा है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में ट्रंप तीसरी बार दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं। इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा ने 2009 में की थी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप दीप जलाने की रस्म के साथ गुरुवार को दिवाली मनाएंगे। आयोजन संबंधी अन्य ब्योरे फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

2017 में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने ओवल कार्यालय में पहली बार दिवाली मनाई थी। इस दौरान उनके प्रशासन के सदस्य और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का एक विशिष्ट समूह मौजूद था। पिछले साल ट्रंप ने अमेरिका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


इस बीच अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई। उन्होंने ट्वीट किया कि हमने गर्वनर मेंशन में दीप जलाए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेक्सास दौरे की चर्चा की। हमने अंधेरे पर रोशनी की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन



टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद पीटे ओलसन ने भी ट्वीट किया कि बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली मनाते हुए।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें