फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: नवाज शरीफ के दामाद सफदर गिरफ्तार, भाषण में सुनाई थी अपनी ही सेना को खरी-खोटी

Tue, 22 Oct 2019 11:56 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
कैप्टन (रिटायर्ड) मोहम्मद सफदर
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरी के दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) मोहम्मद सफदर को सेना के खिलाफ बयानबाजी करना भारी पड़ गया। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को सफदर को गत 13 अक्तूबर को दिए गए उनके बयान को लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अपने घृणा फैलाने वाले भाषण में उन्होंने पाकिस्तानी सेना और न्यायिक तंत्र के खिलाफ बयानबाजी की थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सफदर पर घृणा फैलाने वाले भाषण देने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भाषण उन्होंने 13 अक्तूबर को कोर्ट में पेशी के दौरान दिया था, जिसमें को देश के संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी की गई थी। दरअसल, मोहम्मद सफदर ने आर्मी चीफ और पाकिस्तान की शीर्ष अदालत के जजों के खिलाफ अपने भाषण में बयानबाजी की थी। 

उन्होंने अपने भाषण में इमरान खान की सरकार पर आरोप लगाया था कि वह केवल 'सेवा विस्तार' और 'पदोन्नति' को सुरक्षित रखने के लिए स्थापित की गई है। इस दौरान उन्होंने आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा पर भी निशाना साधा था।
विज्ञापन


लाहौर पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात रावी टोल प्लाजा के पास सफदर को गिरफ्तार किया गया। लाहौर के सदर रोड पुलिस स्टेशन में सफदर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। दर्ज की गई प्राथमिकी में पाकिस्तान की दंड आचार संहिता की धारा 124-ए का भी उल्लेख है। बता दें कि इस मामले में उम्रकैद की सजा का प्रावधान है।

वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएलएन) की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सफदर की गिरफ्तारी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इमरान खान की सरकार शरीफ परिवार से बदला ले रही है।

उन्होंने कहा कि किसी को गिरफ्तार होना चाहिए तो वह हैं इमरान खान। बता दें सफदर की पत्नी और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पहले से ही मनी लांड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में हैं। इसी मामले में खुद नवाज शरीफ भी हिरासत में हैं। उन्हें सोमवार देर शाम खराब स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें