क्या ट्रंप से विवाद खत्म करना चाहते हैं मस्क?
- फोटो : एआई
बता दें कि मस्क ने ट्रंप के साथ सीधे टकराव के बीच अपनी अंतरिक्ष परियोजनाओं को बंद करने का एलान कर दिया था। ट्रंप को भी पत्रकारों के बीच लगातार मस्क से टकराव के मुद्दे पर बोलते देखा गया। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सबसे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, मुझे एलन हमेशा पसंद रहे हैं... मैं चाहूंगा कि वे बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल अविश्वसनीय है। यह हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़ी कटौती है। यह लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर की कटौती है। यह सबसे बड़ी कर कटौती है। लोगों पर लगने वाले टैक्स बहुत कम हो जाएंगे। हम उस बिल में ऐसी चीजें कर रहे हैं जो अविश्वसनीय हैं... एलन इसलिए परेशान हैं क्योंकि हमने इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (EV) से जुड़े फैसले लिए। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बहुत अधिक धन दिया जा रहा था। कटौती के बाद मस्क को मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है। वे चाहते हैं कि सरकार सब्सिडी के रूप में अरबों डॉलर का भुगतान करे।
#WATCH | Washington, DC: On Elon Musk's criticism of tax policy bill, US President Donald Trump says, "I've always liked Elon... I'd rather have him criticise me than the bill because the bill is incredible. It's the biggest cut in the history of our country. It's about $1.6… pic.twitter.com/dUCwZZIQ6K
— ANI (@ANI) June 5, 2025
ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग
- फोटो : एआई
मस्क ने ट्रंप को याद दिलाया चुनावी सहयोग
ट्रंप के बयान के मस्क ने एक्स पर लिखा, अगर उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन नहीं किया होता, तो ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव हार जाते। मस्क ने दावा किया कि ऐसी स्थिति में डेमोक्रेट्स को अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिल जाता और संसद के ऊपरी सदन यानी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी सिर्फ 51-49 के अंतर से सीनेट में बढ़त बना पाती।
ये भी पढ़ें- Musk Vs Trump: ट्रंप को मस्क की दो टूक- मेरे बिना चुनाव नहीं जीतते; जनता से पूछा- क्या अब नया दल बनाने का समय?
मस्क ने ट्रंप की टिप्पणियों पर दिया करारा जवाब
- फोटो : ANI
अमेरिका में नए राजनीतिक दल की जरूरत, मस्क ने सर्वे शुरू कर दिया
इसके बाद मस्क ने एक और धमाका किया। मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आम जनता के बीच सर्वेक्षण कराना शुरू कर दिया। मस्क ने एक्स पर जो सर्वेक्षण शुरू किया है, इसमें पूछा गया है कि क्या अमेरिका को एक नए राजनीतिक दल की आवश्यकता है 'जो वास्तव में मध्य वर्ग के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करता हो।' सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय मस्क के सवाल पर लोग जवाब भी तत्परता से दे रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच जून को रात 11.27 बजे शेयर किए गए इस पोल पर केवल 17 मिनट में 1.62 लाख से अधिक वोट डाले जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- The America Party: क्या अमेरिका को नए राजनीतिक दल की दरकार? 'X' पर पोल में 80% लोगों ने दिया एलन मस्क का साथ
एक्स पर कराए गए इस पोल में 80 फीसदी से अधिक लोगों ने मस्क के सवाल का जवाब हां में दिया है। इसके अलावा 19.6 फीसदी लोगों ने मस्क के सवाल का जवाब ना में दिया। मस्क के सवाल वाले इस एक्स पोल में 56.30 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। नतीजे से उत्साहित मस्क ने एक और एक्स पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'लोगों ने अपनी बात कह दी है। अमेरिका में 80% मध्य वर्ग का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है! ठीक 80% लोग इस बात से सहमत हैं कि यही नियति है।' मस्क के इस बयान को 55 हजार से अधिक एक्स यूजर्स ने पसंद किया। इसी एक्स पोस्ट के बाद मस्क ने दी अमेरिका पार्टी (The America Party) लिखकर भी पोस्ट किया।
ये भी पढ़ें- Trump vs Musk Rift: मस्क बोले- अब असली धमाका.., स्पेसएक्स पर भी फैसला; टेस्ला के शेयर 14% से अधिक गिरे... जानिए कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद
एलन मस्क औऱ राष्ट्रपति ट्रंप (फाइल)
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
ट्रंप का दावा- नासा प्रमुख के तौर पर डेमोक्रेट को नियुक्त करने का सुझाव, नहीं मानने पर परेशान हुए मस्क
अमेरिका की नई कर नीति विधेयक की एलन मस्क की आलोचना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कुछ अन्य दिग्गजों की मौजूदगी में पत्रकारों से कहा था, 'एलन को यह बात शुरू से ही पता थी... वह नासा चलाने के लिए किसी व्यक्ति की सिफारिश करना चाहते थे, और मुझे नहीं लगा कि उनका सुझाव उचित है। नासा प्रमुख के पद के लिए जिसका सुझाव दिया गया वह डेमोक्रेट थे। मैंने मस्क से कहा, हमें डेमोक्रेट नियुक्त करने की जरूरत नहीं है। नासा बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे पास महान लोग हैं... मैं समझ सकता हूं कि वह क्यों परेशान हैं। वह लंबे समय से यहां थे।'
#WATCH | Washington, DC: On Elon Musk's criticism of tax policy bill, US President Donald Trump says, "...Elon knew this from the beginning...He wanted and recommended somebody to run NASA, and I didn't think it was appropriate. He happened to be a Democrat. And I said, we don't… pic.twitter.com/xNIydoXgnk
— ANI (@ANI) June 5, 2025
डोनाल्ड ट्रंप / एलन मस्क
- फोटो : ANI
बहुत बड़ा बम गिराने का समय आया
ट्रंप की धमकी के बाद मस्क का एक और बयान आया। इस बार वे अमेरिकी प्रशासन के साथ आर-पार के मूड में दिखे। मस्क ने एक्स हैंडल पर लिखा कि अब असली धमाके का समय आ गया है। उन्होंने कहा, 'अब समय आ गया है कि बहुत बड़ा बम गिराया जाए: डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में हैं। यही असली कारण है कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।'
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क
- फोटो : ANI
मस्क ने स्पेसएक्स पर भी बड़ा फैसला लिया
अमेरिकी सरकार से सीधे तौर पर टकराव के बीच मस्क ने कहा, 'मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर, स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा।'