फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर होर्मुज को खुला रखेगा अमेरिका: ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी, चीन और ब्रिटेन से की यह अपील

Sat, 14 Mar 2026 08:17 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया जंग के बाद से हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक तरफ अमेरिका-इस्राइल ईरान को नेस्तानाबूद करने पर आमादा हैं, वहीं ईरान अपनी रणनीति से विरोधियों के हौसले पस्त कर रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है और साथी देशों से एक अपील भी की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई बड़े देशों से अपील की है कि वे अपनी नौसेना के युद्धपोत भेजकर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को बाधित करने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसकी तटरेखा पर सैन्य हमले और तेज करेगा। व्हाइट हाउस ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की गारंटी के लिए 20 अरब डॉलर तक की बीमा राशि की पेशकश पर भी विचार किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - प. एशिया संकट: खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमला; जबाव में ईरान ने UAE के तेल टर्मिनल को बनाया निशाना, लगी भीषण आग

कई देश इस संकट से प्रभावित- डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- कई देश इस संकट से प्रभावित हैं और वे अमेरिका के साथ मिलकर इस समुद्री मार्ग को खुला और सुरक्षित रखने के लिए अपने युद्धपोत भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उनके अनुसार यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इसी रास्ते से बड़ी मात्रा में तेल और व्यापारिक सामान दुनिया भर में जाता है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने पहले ही ईरान की सैन्य क्षमता को लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद ईरान छोटे-मोटे हमले कर सकता है। उनके मुताबिक ईरान कभी भी ड्रोन भेज सकता है, समुद्र में माइन बिछा सकता है या पास से मिसाइल हमला कर सकता है, जिससे इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन




'ईरान के तटीय इलाकों पर जारी रहेगी सैन्य कार्रवाई'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देशों को भी इस इलाके में अपने युद्धपोत भेजने चाहिए क्योंकि ये सभी देश इस समुद्री रास्ते से होने वाले व्यापार पर काफी निर्भर हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर सभी देश मिलकर कार्रवाई करेंगे तो ईरान के लिए इस मार्ग को बाधित करना संभव नहीं रहेगा। ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा कि जब तक यह जलमार्ग पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका ईरान के तटीय इलाकों पर लगातार सैन्य कार्रवाई करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना जरूरत पड़ने पर ईरान की नौकाओं और जहाजों को भी निशाना बनाएगी ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन


2500 अमेरिकी मरीन किए जा सकते हैं तैनात
एक अन्य विकल्प, जिस पर काम चल रहा है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, जापान से 2,500 अमेरिकी मरीन को इस क्षेत्र में तैनात करना है। उनके आगमन में लगभग दो सप्ताह लगेंगे। इन मरीन का उपयोग सुरक्षा के लिए किया जाएगा, जिसमें जहाजों पर सवार होना या सुरक्षा और सुरक्षा प्रदान करना शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें - तेल को तरसेगी दुनिया?: खर्ग द्वीप को क्यों कहा जाता है ईरान की लाइफलाइन, यूएस के हमले के होंगे भयावह परिणाम

होर्मुज जलडमरूमध्य का सामरिक महत्व
होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संकीर्ण समुद्री मार्ग है। यह वैश्विक तेल व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्ति लाइन है, जो दुनिया के तेल उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा ले जाता है। इस जलडमरूमध्य में किसी भी प्रकार की रुकावट या अस्थिरता वैश्विक ऊर्जा बाजारों और अर्थव्यवस्थाओं पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें