फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: दवाइयों से लेकर ट्रकों तक...इस तारीख से अमेरिका में महंगे होंगे आयातित सामान; ट्रंप ने लगाया भारी शुल्क

Fri, 26 Sep 2025 06:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अक्तूबर से नए आयात कर लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दवाइयों पर 100 फीसदी, किचन कैबिनेट पर 50, फर्नीचर पर 30 और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी आयात कर लगाया जाएगा। ट्रंप ने दावा किया है कि इससे घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक अक्तूबर से दवाइयों से लेकर भारी ट्रकों तक आयातित सामान महंगे हो जाएंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाइयों, किचन कैबिनेट, बाथरूम वैनिटी, गद्देदार फर्नीचर और भारी ट्रकों पर नए आयात कर लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दवाइयों पर 100 फीसदी, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50 फीसदी, फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी आयात कर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि अगस्त में लगाए गए आयात करों और व्यापार समझौतों के बाद भी ट्रंप टैरिफ लगाने के पक्षधर हैं। उनका मानना है कि इन करों से सरकार का बजट घाटा कम होगा और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है और आर्थिक विकास पर भी असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Amnesty International: बच्चों को मौत की ओर धकेल रहे युद्ध और गरीबी; मानवाधिकार संगठनों की चिंता, विकल्प जरूरी
विज्ञापन


अमेरिका में विनिर्माण संयंत्र बनाने वाली कंपनियों पर लागू नहीं होगा आयात कर

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि दवाइयों पर लगने वाले नए आयात कर उन कंपनियों पर लागू नहीं होंगे, जो अमेरिका में विनिर्माण संयंत्र बना रही हैं या निर्माण कार्य शुरू कर चुकी हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि जिन कंपनियों के पहले से ही अमेरिका में कारखाने हैं, उन पर यह छूट लागू होगी या नहीं।

  • जनगणना ब्यूरो के अनुसार,  अमेरिका ने 2024 में करीब 233 अरब डॉलर की दवाइयां और औषधीय उत्पाद आयात किए थे। ऐसे में दवाओं की कीमत दोगुनी होने की आशंका से लोगों के स्वास्थ्य खर्च, मेडिकेयर और मेडिकेड योजनाओं पर भी बोझ बढ़ सकता है।

विदेशी कंपनियां फर्नीचर-कैबिनेटरी की ला रहीं बाढ़
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि विदेशी कंपनियां अमेरिका में फर्नीचर और कैबिनेटरी की बाढ़ ला रही हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू उद्योग पर असर पड़ रहा है। इसीलिए नए शुल्क जरूरी हैं। लेकिन इससे घर बनाने की लागत और बढ़ सकती है, जबकि पहले से ही ऊंची ब्याज दरों और घरों की कमी के कारण लोग मकान खरीदने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: S Jaishankar: 'वैश्विक संघर्षों पर कुछ देशों का दोहरा मानदंड'; जयशंकर ने बिना नाम लिए अमेरिका पर साधा निशाना

विज्ञापन


विदेशी ट्रक-पुर्जे अमेरिकी निर्माताओं को पहुंचा रहे नुकसान
भारी ट्रकों पर कर लगाने के बारे में ट्रंप ने कहा कि विदेशी ट्रक और उनके पुर्जे अमेरिकी निर्माताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर, मैक ट्रक्स और अन्य जैसी बड़ी ट्रक कंपनी निर्माताओं को इन कदमों से सुरक्षा मिलेगी। ट्रंप लंबे समय से कहते रहे हैं कि टैरिफ कंपनियों को अमेरिका में फैक्ट्री लगाने के लिए मजबूर करेंगे। उनका दावा है कि आयातक इन करों का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालेंगे, जबकि कई विशेषज्ञ इससे उलट मानते हैं।

जेरोम पॉवेल ने महंगाई बढ़ने की दी थी चेतावनी 
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि वस्तुओं की बढ़ती कीमतें महंगाई को और ऊपर ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस साल बढ़ी हुई महंगाई का बड़ा हिस्सा वस्तुओं की ऊंची कीमतों की वजह से है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें