फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की नई धमकी: कनाडा पर बढ़ाएंगे टैरिफ; क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर भी शुल्क लगाने की चेतावनी

Fri, 30 Jan 2026 07:54 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस नए बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका-कनाडा व्यापार संबंधों में तनाव और गहराने वाला है, खासकर विमानन क्षेत्र में, जो दोनों देशों के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, क्यूबा को लेकर जारी धमकी से मैक्सिको पर दबाव बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कनाडाई विमानों पर 50 फीसदी और क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ अपने व्यापारिक रुख को और सख्त करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


यह कदम अमेरिका और कनाडा के बीच जारी व्यापार युद्ध में ताजा बढ़ोतरी माना जा रहा है, जो ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बढ़ते टकराव के बीच सामने आया है। 

ये भी पढ़ें: Venezuela: वेनेजुएला में ऐतिहासिक बदलाव, दो दशक बाद बड़ा फैसला; तेल उद्योग को निजीकरण-विदेशी निवेश के लिए खोला
विज्ञापन


क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर फूटेगा टैरिफ बम
वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या आपूर्ति करने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क लगाया जाएगा। ट्रंप के इस फैसले से मैक्सिको पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने इस हफ्ते कहा कि उनकी सरकार ने अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है। उन्होंने कहा कि यह एक संप्रभु फैसला था, जो अमेरिका के दबाव में नहीं लिया गया था। गौरतलब है कि ट्रंप क्यूबा सरकार से दूरी बनाने के लिए मैक्सिको पर दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: अमेरिका की अपने नागरिकों को पाकिस्तान नहीं जाने की सलाह, कहा-कहीं भी हो सकता है आतंकी हमला

कनाडा ने क्या किया, जो भड़के ट्रंप?

  • कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी वाले अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि यह कदम कनाडा की ओर से जॉर्जिया के सवाना स्थित गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस द्वारा बनाए गए विमानों के प्रमाणन से इनकार के जवाब में उठाया जा रहा है।
  • उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात में तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो अमेरिका कनाडा से आयात होने वाले सभी विमानों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाएगा।
  • ट्रंप ने यह भी कहा कि इसके जवाब में अमेरिका कनाडा के सभी विमानों का प्रमाणन रद्द कर सकता है, जिसमें बॉम्बार्डियर के विमान भी शामिल होंगे।
  • इससे पहले, ट्रंप ने सप्ताहांत में कनाडा के खिलाफ 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, यदि उसने चीन के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाया।
  • हालांकि, उस धमकी में भी टैरिफ लागू करने की समय-सीमा स्पष्ट नहीं की गई थी, जबकि कनाडा पहले ही चीन के साथ एक समझौता कर चुका है।


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें