फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी अहमियत देते हैं ट्रंप? राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राजदूत गोर का खुलासा

Wed, 01 Apr 2026 10:37 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस गए हैं। इस दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद अहम मानते हैं। इस बैठक में विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो, सर्जियो गोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत और अमेरिका के बीच के रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आए हैं। उनकी पहली मुलाकात व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई। गोर ने बताया कि राष्ट्रपति दोनों देशों के संबंधों को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ओवल ऑफिस की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध की भारी कीमत: जीडीपी में 2025 की बढ़ोतरी से ज्यादा का नुकसान, यूएन की रिपोर्ट में अहम खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जियो गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के निदेशक के रूप में काम किया है। राजदूत होने के साथ-साथ गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें