योंगयांग में टीवी स्क्रीन पर मिसाइल परीक्षण का प्रसारण किया गया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम पर चीन के रुख़ से बहुत निराश हैं। ट्रंप ने ट्वीटर पर लिखा कि वे उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ चीन के कोई क़दम न उठाने की नीति को स्वीकार नहीं करेंगे। एक महीने के अंदर प्योंगयांग द्वारा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का दो बार परीक्षण करने के एक दिन बाद ट्रंप ने यह ट्वीट किया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि 'मै चीन से बहुत निराश हूं। हमारे पुराने नेताओं ने बेवकूफी दिखाते हुए चीन के साथ लाखों डॉलर का व्यापार किया, फिर भी वे उत्तर कोरिया के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाते, सिर्फ बातें करते हैं।'
एक और ट्वीट में ट्रंप ने कहा 'हम इसे और अधिक समय तक स्वीकार नहीं करेंगे, चीन इस समस्या को आसानी से हल कर सकता है।' उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण के बाद यह दावा किया गया कि पूरा अमेरिका इस परीक्षण की रेंज में था।