फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अप्रवासन कानून पर विवाद: मिनियापोलिस के मेयर जैकब के बयान पर भड़के ट्रंप, बोले- वे आग से खेल रहें

Wed, 28 Jan 2026 08:51 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

नियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे के संघीय इमिग्रेशन कानून लागू न करने के बयान पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए। ट्रंप ने मिनियापोलिस के मेयर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा बयान कानून का गंभीर उल्लंघन है और मेयर ‘आग से खेल रहे हैं’।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त अप्रवासन नीति एक बार फिर सियासी टकराव की वजह बन गई है। मिनियापोलिस को लेकर ट्रंप और शहर के मेयर जैकब फ्रे फिर से आमने-सामने हैं। आरोप है कि मेयर जैकब ने संघीय इमिग्रेशन कानूनों को लागू न करने की बात कही है, जिसके बाद बुधवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने लिखा कि मेयर जैकब फ्रे ने कहा है कि मिनियापोलिस संघीय इमिग्रेशन कानूनों को लागू नहीं करेगा।

ट्रंप ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उनकी मेयर फ्रे से हाल ही में अच्छी बातचीत हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मेयर के करीबी लोग उन्हें समझा सकते हैं कि ऐसा बयान देना कानून का गंभीर उल्लंघन है।

विज्ञापन


मेयर जैकब को ट्रंप की चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा कि मेयर जैकब फ्रे 'आग से खेल रहे हैं'। उनका कहना है कि संघीय कानूनों को न मानना देश के कानून व्यवस्था के लिए खतरा हो सकता है। ट्रंप की इस चेतावनी के बाद अमेरिका में इमिग्रेशन कानून और स्थानीय प्रशासन की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:- ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी: बातचीत नहीं तो हमला, कहा- अगली कार्रवाई और भी भयानक होगी
विज्ञापन


अप्रवासन कार्रवाई अधिकारियों की सख्ती और गोलीबारी की घटना
बता दें कि मिनियापोलिस के मेयर का कानून लागून नहीं करने का बयान अप्रवासन नीति के दौरान सख्ती और कई बार गोलीबारी की घटना के बाद आया। जहां बीते शनिवार को भी मिनेसोटा मिनियापोलिस शहर में एक और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंट द्वारा व्यक्ति पर गोली चलाने की घटना सामने आई थी, जिसमें  51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

राज्य के गवर्नर ने घटना को बताया था भयानक
इस घटना के बाद राज्य के गवर्नर टिम वॉल्ज ने इस कार्रवाई को भयानक बताया था। साथ ही कहा था कि इसे ट्रंप प्रशासन के आप्रवासन अभियान का नतीजा बताया था। वॉल्ज ने राष्ट्रपति ट्रंप से अभियान तुरंत बंद करने की मांग भी की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग में हताहत हुए 20 लाख जवान, अमेरिकी थिंक टैंक का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

अधिकारियों ने क्या कहा था?
हालांकि घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने कहा था कि मृतक के पास हथियार और दो मैगजीन थीं। वहीं राज्य के गवर्नर टिम वाल्ज ने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि उन्होंने व्हाइट हाउस से बात की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से राज्य से संघीय अधिकारियों को हटाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें