फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने चुनाव प्रचार शुरू करने के 24 घंटे में जुटाए 172 करोड़ रुपये, नहीं बताया स्रोत

Thu, 20 Jun 2019 12:50 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
चुनावी रैली को संबोधित करते ट्रंप - फोटो : @realDonaldTrump Twitter
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान को शुरू कर दिया है। उन्होंने अभियान शुरू करने के 24 घंटों के भीतर ही 172 करोड़ रुपये जमा कर लिए। हालांकि ट्रंप ने इस चंदे के दाताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किया हैं। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को फ्लोरिडा से अपने चुनाव प्रचार अभियान को शुरू किया था। वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन उम्मीदवार अब तक इस राशि का एक चौथाई हिस्सा भी नहीं जुटा पाए हैं।

ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी की चेयरपर्सन रोना मेकडेनियल ने ट्वीट कर चंदे के इस रकम की जानकारी दी। पार्टी ने दावा किया कि इतनी बड़ी रकम जुटने से साफ है कि लोगों में ट्रम्प को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।
विज्ञापन


ट्रम्प ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में एक रैली को संबोधित किया था जहां उनके री इलेक्शन कमेटी को 97 करोड़ 43 लाख और ट्रंप विक्ट्री कमेटी को 69 करोड़ 59 रुपये दान में मिले। इसके अलावा ट्रंप फ्लोरिडा के ट्रम्प नेशनल डोरल होटल में एक पेड डिनर कार्यक्रम में भी दिखाई दिए जहां उन्होंने 41 करोड़ 75 लाख रुपये जुटाए।

साल 2016 में सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने न्यू हैम्पशायर के चुनावों के बाद 24 घंटे में 45 करोड़ 23 लाख रुपये जुटाए थे। जो उस समय एक दिन में जमा किया गया सर्वाधिक चंदा था। जबकि 2020 के राष्ट्रपति चुनावों की तैयारी कर रहे सैंडर्स ने अपने चुनावी कार्यक्रम के लॉन्चिंग के दिन 41 करोड़ 6 लाख रुपये जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें