फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: पहले दोषी जो राष्ट्रपति बने, रियल एस्टेट टाइकून-रियलिटी टीवी स्टार से ऐसे तय किया राजनीति का सफर

Thu, 07 Nov 2024 06:48 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

 ट्रंप राष्ट्रपति बनने वाले पहले दोषी राजनेता हैं। ट्रंप पर महाभियोग लगाया गया और 2020 के चुनाव को पलटने की कोशिश करने के लिए जॉर्जिया में राज्य स्तर और संघीय स्तर दोनों पर आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल एस्टेट टाइकून और रियलिटी टीवी स्टार से राजनीति का सफर तय करते हुए ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। चुनाव अभियान के दौरान दो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे ट्रंप को चार साल पहले हराने वाले मतदाताओं ने इस बार जीत का सिकंदर बना दिया है। 2020 में बाइडन से हार पर सवाल उठाने से लेकर 2024 के चुनाव में नामांकन तक ट्रंप मीडिया और जनमानस पर हावी रहे। अपने समर्थकों के अमेरिकी संसद भवन पर हमले पर अपनी ही पार्टी में बहिष्कार झेला। मुुकदमे, महाभियोग व दोषसिद्धि झेली पर यह जनसमर्थन पाने से रोक नहीं सका। कमला हैरिस के समर्थक देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिलने की आशा लगाए थे। लेकिन बिगड़ी अर्थव्यवस्था, अवैध आव्रजन, रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया में जारी युद्धों के बीच वे समाधान की एकमात्र उम्मीद बनकर उभरे। 14 जून 1946 को क्वींस में मैरी और फ्रेड ट्रंप के घर जन्मे ट्रंप (78) राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। अब तक बाइडन सबसे उम्रदराज थे।

तीन शादियां कीं

  • ट्रंप ने तीन शादियां कीं। उन्होंने सबसे पहले चेक एथलीट और माॅडल इवाना जेलनिकोवा से शादी की लेकिन उनका 1990 में तलाक हो गया। इनसे ट्रंप के तीन बच्चे डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक हैं।
  •  ट्रंप ने 1993 में अभिनेत्री मार्ला मेपल्स से शादी की और दोनों का 1999 में तलाक हो गया। उनका एक इकलौता बच्चा टिफनी है।
  •  ट्रंप की मौजूदा पत्नी मेलानिया से 2005 में शादी की हुई। मेलानिया पूर्व स्लोवेनियाई मॉडल हैं। उनका एक बेटा बैरन विलियम है।

पहले दोषी जो राष्ट्रपति बने

विज्ञापन

ट्रंप राष्ट्रपति बनने वाले पहले दोषी राजनेता हैं। ट्रंप पर महाभियोग लगाया गया और 2020 के चुनाव को पलटने की कोशिश करने के लिए जॉर्जिया में राज्य स्तर और संघीय स्तर दोनों पर आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ा। उन्हें एक वयस्क फिल्म अभिनेत्री को प्रेम संबंध छिपाने के लिए पैसे देने के लिए 34 अपराधों का दोषी ठहराया गया था और सजा का इंतजार है। उन पर वर्गीकृत दस्तावेजों को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया गया था।

रियल एस्टेट कंपनी समेत अरबों की संपत्ति के मालिक
14 जून 1946 को क्वींस में मैरी और फ्रेड ट्रंप के घर जन्मे डोनाल्ड एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर के साथ ही कामयाब राजनेता भी हैं। उनकी गिनती अमेरिका के सबसे अमीर लोगों में होती है। उन्होंने 1968 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस एंड कॉमर्स से फाइनेंस में डिग्री हासिल की। 1971 में अपने पिता की कंपनी संभालने के बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर ट्रंप ऑर्गनाइजेशन रखा और जल्द ही होटल, रिसॉर्ट, आवासीय और वाणिज्यिक भवन, कैसीनो और गोल्फ कोर्स जैसी परियोजनाओं की साम्राज्य खड़ा कर दिया। ट्रंप ने 2004 में ‘द अप्रेन्टिस’ के साथ रियलिटी टीवी में भी काम किया, जिसने उन्हें अमेरिका के हर घर-घर में लोकप्रिय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें