फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: अब अपराधियों की खैर नहीं! शपथ लेते ही ट्रंप ने मौत की सजा के आदेश पर किए हस्ताक्षर

Tue, 21 Jan 2025 10:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप के इस आदेश के साथ ही अमेरिका में मौत की सजा पर लगी रोक हट गई है। अमेरिका में साल 2021 में अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लेंड के एक आदेश से मौत की सजा पर रोक लगी हुई है। बाइडन सरकार के दौरान मौत की सजा पाए 37 दोषियों की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था।
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही कई बड़े कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इन्हीं में एक मौत की सजा से जुड़ा आदेश भी था। इस आदेश के तहत न्याय विभाग को कहा गया है कि गंभीर संघीय मामलों में दोषी ठहराए गए लोगों को मौत की सजा की मांग की जाए। साथ ही ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को निर्देश दिया है कि वे ये सुनिश्चित करें कि सभी राज्यों के पास अपराधियों को मौत की सजा देने के लिए पर्याप्त घातक जहरीले इंजेक्शन हो। 
विज्ञापन


ट्रंप ने फिर से शुरू की मौत की सजा
ट्रंप के इस आदेश के साथ ही अमेरिका में मौत की सजा पर लगी रोक हट गई है। अमेरिका में साल 2021 में अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लेंड के एक आदेश से मौत की सजा पर रोक लगी हुई है। बाइडन सरकार के दौरान मौत की सजा पाए 37 दोषियों की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था। जब बाइडन सरकार ने यह फैसला किया थो तो तभी ट्रंप ने इसकी तीखी आलोचना की थी और गंभीर अपराध के दोषियों को मौत की सजा देने की वकालत की थी। ट्रंप ने उसी वक्त कहा था कि जब वे सत्ता में वापस आएंगे तो मौत की सजा को फिर से शुरू किया जाएगा।

कानून प्रवर्तन अधिकारी की हत्या पर मौत की सजा दिलाने का निर्देश
ट्रम्प ने अटॉर्नी जनरल को संघीय क्षेत्राधिकार का पालन करने और गंभीर अपराधों में अन्य कारकों की परवाह किए बिना मृत्युदंड की मांग करने का निर्देश दिया। खासकर जब मामला कानून प्रवर्तन अधिकारी की हत्या या अवैध अप्रवासी द्वारा किसी की हत्या करने के मामले में मौत की सजा की मांग की जाए। ट्रम्प के आदेश में कहा गया है, 'सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने नागरिकों को हिंसा से बचाना है और मेरा प्रशासन अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हिंसा के भयानक कृत्य करने वालों के खिलाफ मृत्युदंड की मांग को बाधित करने को बर्दाश्त नहीं करेगा।'
विज्ञापन


ट्रंप ने ड्रग तस्करों को भी मौत की सजा देने का समर्थन किया था
पिछले साल अपने चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने ड्रग्स बेचने वालों को भी मौत की सजा देने का प्रावधान करने की बात कही थी। साथ ही मानव तस्करी में भी अधिकतम सजा देने का समर्थन किया था। ड्रग तस्करों के साथ चीन के कठोर व्यवहार की भी ट्रंप ने तारीफ की थी। बाइडन द्वारा 37 दोषियों को क्षमादान देने के बाद अब सिर्फ तीन कैदी रह गए हैं, जिन्हें मौत की सजा दी जानी है। इनमें डायलन रूफ का नाम शामिल, जिसने साल 2015 में दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में चर्च के नौ अश्वेत सदस्यों की हत्या कर दी थी। बाकी दो जोखर त्सरनेव और रॉबर्ट बोवर्स हैं। त्सरनेव बोस्टरन मैराथन में बम विस्फोट और रॉबर्ट बोवर्स साल 2018 में पिट्सबर्ग के एक यहूदी प्रार्थना स्थल में 11 अनुयायियों की गोली मारकर हत्या करने का दोषी है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें