फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतहीन युद्धों में लगे अमेरिकी सेना को वापस देश लाना चाहते हैं राष्ट्रपति ट्रंप

Tue, 08 Oct 2019 08:40 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अंतहीन युद्धों में लगे अमेरिकी बलों को वापस लाना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर देते कहा कि यह उनके साल 2016 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान किए गए वादों में से एक था।

विज्ञापन


सोमवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से उन्होंने का कि हम अपने सैनिकों को वापस लाना चाहते हैं। उनको विदेशों में कई साल हो गए और कई मामलों में दशकों से हमारे सैनिक दूसरे देशों में हैं। हम अपनी सेना को वापस घर लाना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति बनने से पहले वादा किया था। यदि मेरे पुराने भाषणों को देखेंगे तो मैं कहता आ रहा हूं कि मैं दुनिया के अंतहीन युद्धों से अपनी सेना को वापस घर बुलाना चाहता हूं। 
विज्ञापन


अमेरिका के इस कदम से इस लड़ाई में कुर्द अकेले रह गए हैं जो आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी सेना का प्रमुख सहयोगी थे। उन्होंने कहा कि सीरिया में सैनिक लड़ नहीं रहे बल्कि पुलिस की तरह काम कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से सीरिया की उत्तरी सीमा से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के एक दिन बाद ट्रंप की ये टिप्पणियां आईं। मालूम हो कि साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने सीरिया और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस लाने का वादा किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें