फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Ukraine Ties: 'अमेरिका यूक्रेन को और हथियार भेजेगा', डिलीवरी पर रोक लगाने के कुछ दिन बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप

Tue, 08 Jul 2025 06:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पिछले सप्ताह पेंटागन ने घोषणा की थी कि वह यूक्रेन को हथियारों की डिलीवरी रोक देगा, क्योंकि अमेरिका के अपने हथियारों का भंडार कम हो रहा है। लेकिन अब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को और हथियार भेजेगा, क्योंकि उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम होना चाहिए। 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को और हथियार भेजेगा, जबकि कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने यूक्रेन को महत्वपूर्ण हथियार भेजना रोक दिया था।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पेंटागन ने कहा था कि वह यूक्रेन को कुछ वायु रक्षा मिसाइलें, तोपखाने और अन्य हथियारों की डिलीवरी रोक देगा, क्योंकि अमेरिका के अपने हथियारों का भंडार कम हो रहा है। लेकिन अब ट्रंप ने यूक्रेन को हथियारों की अतिरिक्त डिलीवरी के बारे में संवाददाताओं से कहा, 'हमें ऐसा करना होगा। उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम होना चाहिए।' ट्रंप की यह टिप्पणी पेंटागन की घोषणा के बाद अचानक बदले रुख को दर्शाती है। 

रूसी हमले से यूक्रेन में 11 लोगों की मौत 
अधिकारियों ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि यूक्रेन पर रूस ने हमला किया है, जिसमें कम से कम 11 नागरिकों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nobel Peace Prize: बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामित, बोले- आप इसके हकदार

रूस के परिवहन मंत्री की मौत, अधिकारियों ने कहा- आत्महत्या
इस बीच, रूस के परिवहन मंत्री की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसे आत्महत्या बताया है। यह घटना राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा उन्हें पद से हटाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद हुई। मंत्री का नाम रोमन स्टारोवोइट था। उन्हें मई 2024 में मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वह कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर थे। खबरों के अनुसार, उन पर यह शक था कि उन्होंने उस पैसे का गबन किया जो यूक्रेन से रक्षा के लिए इस्तेमाल होना था। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने उनकी बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: यूएस में कोविड वैक्सीन नीति में बदलाव पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री कैनेडी के खिलाफ मुकदमा दायर; जानें सबकुछ

रूस ने यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर दागे 100 से ज्यादा ड्रोन
रूस ने सोमवार को यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों में 100 से ज्यादा ड्रोन दागे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि पिछले सप्ताह रूस ने 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइलें और लगभग 1,000 बम यूक्रेन पर गिराए। रूस की सेना भी यूक्रेन की सीमाओं पर सेंध लगाने की कोशिश कर रही है, जहां यूक्रेनी सेनाएं काफी ज्यादा फैली हुई हैं। यूक्रेन को अब अमेरिका और यूरोप से और ज्यादा सैन्य मदद की जरूरत है। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने एक अमेरिकी कंपनी और यूरोपीय देशों के साथ मिलकर ड्रोन बनाने का करार किया है। इससे यूक्रेन को इस साल लाखों ड्रोन मिल सकेंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें