फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका-चीन साथ': राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, पुतिन के साथ बनेगी बात?

Thu, 19 Nov 2026 01:07 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, शेन्जेन।

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और चीन रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के पक्ष में हैं। दोनों देश चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे और होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा की आपूर्ति जारी रहे। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक की भी जानकारी दी। इस बैठक में युद्ध, परमाणु निरस्त्रीकरण और वैश्विक व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और चीन रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के पक्ष में हैं। दोनों देश चाहते हैं कि इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएं। ट्रंप ने यह बात चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बातचीत से सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद है। ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना दोनों देशों के साझा हित में है।
विज्ञापन


ईरान को लेकर अमेरिका और चीन की क्या चिंता?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे। इसके साथ ही दोनों देशों का हित इस बात में भी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा की आपूर्ति जारी रहे। ट्रंप ने बैठक में इन दोनों मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अमेरिका और चीन इस मामले में एक जैसी मजबूत राय रखते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में हर महीने 25 हजार लोगों की मौत: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वालों की संख्या को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में हर महीने करीब 25 हजार लोग मारे जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर सैनिक हैं। ट्रंप ने कहा कि कूटनीतिक प्रयासों से इस युद्ध को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष की गंभीरता बताने के लिए सामने रखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एपेक समिट LIVE: चीन में मिले ट्रंप-पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- बातचीत से अच्छी चीजें निकलने की संभावना

पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक खास क्यों?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग के साथ उनकी त्रिपक्षीय बैठक होगी। ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी संक्षिप्त बातचीत पहले ही हो चुकी है। इस बातचीत का मकसद आगे होने वाली बैठक के लिए माहौल तैयार करना था। इससे पहले भी ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद कहा था कि इस बातचीत से कई अच्छे नतीजे निकल सकते हैं।
विज्ञापन


तीनों नेताओं की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी?
प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक में कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें ईरान से जुड़ा संघर्ष, परमाणु निरस्त्रीकरण, वैश्विक व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध शामिल हैं। अपेक शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका, चीन और रूस के नेताओं के बीच हो रही इन मुलाकातों को कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। दुनिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच तीनों देश आपसी सहयोग के रास्ते तलाश सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें