फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता के बयान से पलटे ट्रंप, कहा- मैंने समस्या सुलझाने में मदद की

Thu, 15 May 2025 06:17 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम होने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि मैंने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम में मध्यस्थता की। कतर में ट्रंप अपने बयान से पलट गए। उन्होंने यहां कहा कि मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को सुलझाने में मदद की। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता का दावा करने वाले अपने बयान से अब पलट गए हैं। कतर में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को दूर में मदद की थी।
विज्ञापन


कतर में अल-उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को सुलझाने में मदद की, जो अधिक से अधिक शत्रुतापूर्ण होती जा रही थी। यह छठी बार है जब ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच युद्धविराम कराया।

ट्रंप ने कहा कि अचानक आपको एक अलग प्रकार की मिसाइलें दिखाई देने लगेंगी। हमने इसे सुलझा लिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं यहां से बाहर नहीं जाऊंगा और दो दिन बाद यह पता चलेगा कि यह सुलझा नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सुलझा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मैं नहीं चाहता एपल भारत में आईफोन बनाए, वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं', ट्रंप की एक और गलतबयानी

ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों से व्यापार के बारे में बात की। ट्रंप ने कहा कि मैंनें दोनों देशों से कहा कि युद्ध के बजाय व्यापार करें। पाकिस्तान इससे बहुत खुश था और भारत भी इससे बहुत खुश था। मुझे लगता है कि वे इस रास्ते पर हैं। सभी जानते हैं कि वे लगभग एक हजार साल से लड़ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मैं कुछ भी सुलझा सकता हूं। चलो उन सभी को एक साथ लाते हैं। भारत पाकिस्तान कब से लड़ रहे हैं? लगभग 1,000 साल से। लेकिन हमने इसे सुलझा लिया। कोई भी भारत पाकिस्तान तनाव से बहुत खुश नहीं था। ऐसा लग रहा था कि यह वास्तव में नियंत्रण से बाहर होने वाला था।

ट्रंप ने यह दावा किया था
बीते शनिवार को ट्रंप ने घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान एक 'पूर्ण और त्वरित संघर्षविराम' पर सहमत हो गए हैं, जो अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात की बातचीत के बाद हुआ। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके भारत और पाकिस्तान के बीच 'एतिहासिक और साहस भरा' समझौता करवाने का श्रेय अमेरिका को दिया और कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर भी मदद करना चाहते हैं। 



ये भी पढ़ें: अमेरिका तुर्किये को बेचेगा 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी
विज्ञापन


इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि उनकी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक 'परमाणु युद्ध' को रोका और दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों से कहा कि अगर वे शांति बनाए रखते हैं तो अमेरिका उनके साथ 'बहुत सारा व्यापार' करेगा। भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद एक समझौते पर पहुंचकर संघर्ष समाप्त करने का फैसला किया।

भारतीय सरकार के सूत्रों के मुताबिक कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने सभी जमीनी, हवाई और समुद्री सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोकने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें