फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब थमेगी यूक्रेन में जारी जंग?: ट्रंप बोले- पुतिन से मिलूंगा, भले ही जेलेंस्की से न मिलें रूसी राष्ट्रपति

Fri, 08 Aug 2025 07:57 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर पुतिन जेलेंस्की से नहीं मिलते, तब भी वे उनसे मुलाकात करेंगे। ट्रंप की इस घोषणा से यूक्रेन में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे जेलेंस्की को अलग-थलग किए जाने का डर है। वहीं, एक गैलप सर्वे में 70% यूक्रेनियों ने जल्द शांति समझौते की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने को तैयार हैं, भले ही पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से न मिलें। ट्रंप का यह बयान उस समय आया जब रूस पर अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों की नई चेतावनी जारी है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन से मिलना जरूरी है, जेलेंस्की से उनकी मुलाकात इस शर्त का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि संभावित ट्रंप-पुतिन बैठक की तैयारियां जारी हैं, लेकिन यूक्रेन को अलग नहीं किया जा सकता। शुरुआत में यह कहा गया था कि यदि पुतिन जेलेंस्की से नहीं मिलते तो शिखर बैठक नहीं होगी, लेकिन बाद में यह रुख थोड़ा नरम पड़ा और कहा गया कि इससे केवल बैठक की संभावना कम हो जाती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे लंबे इंतजार के पक्ष में नहीं हैं और जल्द हल चाहते हैं।

जेलेंस्की को दरकिनार होने का डर 
यूक्रेन को इस बात की चिंता है कि अगर अमेरिका और रूस के बीच सीधी बातचीत होती है और जेलेंस्की को दरकिनार कर दिया जाता है, तो उनका पक्ष कमजोर हो जाएगा। जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से बात कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि यूक्रेन को नजरअंदाज न किया जाए। पुतिन ने कहा है कि जेलेंस्की से मिलने की संभावना है लेकिन कुछ शर्तें पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ट्रंप की मांग का विरोध करने वाले FBI अधिकारियों की छुट्टी, पूर्व कार्यकारी निदेशक भी हटाए गए

पुतिन की मंशा पर सवाल
ट्रंप की कोशिशों के बावजूद पुतिन की मंशा पर संदेह बना हुआ है। बुधवार को रूस ने ड्निप्रो क्षेत्र में हमला किया जिसमें 4 नागरिकों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ये कार्रवाइयां युद्धविराम की किसी भी उम्मीद को झटका देती हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप को भी इस संघर्ष के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जारी रहेगा संघर्षविराम या शुरू होगी भीषण जंग? शांति वार्ता के बीच सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

जनता भी चाहती है शांति, सर्वे में आया बदलाव
एक ताजा गैलप सर्वे में पाया गया है कि अब लगभग 70% यूक्रेनी नागरिक युद्ध के बजाय शांति समझौते की ओर बढ़ना चाहते हैं। 2022 में युद्ध के शुरुआती दौर में 75% लोग लड़ाई जारी रखने के पक्ष में थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 25% रह गई है। यह बदलाव सभी आयु वर्गों और क्षेत्रों में देखा गया है। कीव में भी ट्रंप-पुतिन वार्ता को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें