फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'मुझे लगता है कि भारत टैरिफ कम करेगा, नहीं तो...', ट्रंप के बयान ने बढ़ाई चिंता

Thu, 20 Mar 2025 01:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह शानदार देशों का समूह है, जो उन देशों का मुकाबला करेगा, जो हमारे व्यापार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर पर बीते महीने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर भी अहम बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत, अमेरिकी सामान पर लगने वाले टैरिफ को कम करेगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर भारत ऐसा नहीं करता है तो 2 अप्रैल से उनकी सरकार भी भारत पर उतना ही टैरिफ लगाएगी, जितना भारत द्वारा लगाया जाता है। ट्रंप ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर को लेकर कहा कि इससे विरोधी देशों का मुकाबला करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


ट्रंप के बयान ने बढ़ाई चिंता
ट्रंप ने कहा कि 'मुझे भारत से सिर्फ ये समस्या है कि वह दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। मेरा मानना है कि वे टैरिफ कम करेंगे, लेकिन 2 अप्रैल से हम भी उन पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे, जितना वे लगाते हैं।' गौरतलब है कि ट्रंप पहले ही एलान कर चुके हैं कि 2 अप्रैल से वे भी व्यापार सहयोगी देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे। भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह शानदार देशों का समूह है, जो उन देशों का मुकाबला करेगा, जो हमारे व्यापार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर पर बीते महीने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर भी अहम बातचीत हुई थी।

ये भी पढ़ें- US: अमेरिकी शिक्षा विभाग को खत्म करने की तैयारी में ट्रंप, जल्द कर सकते हैं कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलने का आरोप लगा चुके हैं ट्रंप
गौरतलब है कि ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में भी कहा था कि भारत टैरिफ कम करने के लिए राजी हो गया है। हालांकि भारत के वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बीती 10 मार्च को संसदीय समिति के समक्ष कहा था कि अभी भी भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत हो रही है और अभी इसे लेकर कोई आम सहमति नहीं बनी हैं। ट्रंप, भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलने का आरोप लगाते रहे हैं और इसे पक्षपाती बता चुके हैं। ट्रंप पूर्व में भारत को टैरिफ किंग भी कह चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- Houthi: यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका ने फिर की बमबारी, ट्रंप की धमकी- पूरी तरह तबाह कर देंगे

 
संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें