फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा, एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंची, जल्द मिलेगा वायरस से लड़ने का हथियार

Tue, 01 Sep 2020 08:11 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एलान किया कि अमेरिका में एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन अनुमोदन में पास होने के बहुत करीब है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन परीक्षण के तीसरे चरण में पहुंच गई है और वह उन वैक्सीन्स की सूची में शामिल हो गई है, जिन्हें बहुत जल्द कोरोना से लड़ने में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, अमेरिका में हम उन चीजों को कर रहे हैं, जिनको लेकर लोगों का मानना था कि वह संभव नहीं है। 


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, इस पूरी प्रक्रिया को समाप्त होने में वर्षों लग सकते थे, लेकिन हमारे प्रशासन ने इसे कुछ ही महीनों में कर दिखाया। एस्ट्राजेनेका ने इस बात की भी घोषणा की है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार की गई, इसकी वैक्सीन का अमेरिका में 80 जगहों पर 30,000 वॉलंटियर्स पर परीक्षण चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की एक डोज से वायरस से बचना मुश्किल, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेताया

एस्ट्राजेनेका ने एक बयान में कहा, अमेरिका भर में परीक्षण केंद्रों में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के 30,000 वयस्कों की भर्ती की जा रही है, जो विभिन्न प्रकार के नस्लीय, जातीय और भौगोलिक समूहों से आते हैं। इनमें स्वस्थ लोगों के साथ वे लोग भी शामिल हैं, जिनमें एचआईवी के लक्षण हैं और इनके वायरस से संक्रमित होने की ज्यादा संभावना है। 

अमेरिका में वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' के तहत हो रहा है। इस अभियान के तहत लक्ष्य रखा गया है कि जनवरी 2021 तक कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ डोज को तैयार किया जा सके।
विज्ञापन


एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन तैयार करने की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही है। वैक्सीन के तीसरे चरण में पहुंचने वाली अन्य कंपनियां मॉडर्ना और फाइजर हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें