फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles: लॉस एंजिलिस हिंसा पर भड़के ट्रंप, बोले- हम इस शहर को आजाद कराकर रहेंगे

Wed, 11 Jun 2025 09:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

लॉस एंजिलिस में हिंसा होते हुए कई दिन बीत चुके हैं और अभी भी हालात पूरी तरह से काबू में नहीं हैं। संघीय सरकार ने लॉस एंजिलिस में 4000 नेशनल गार्ड्स तैनात किए हैं और साथ ही 700 मरीन कमांडो भी तैनात किए गए हैं। हालांकि अभी मरीन कमांडो को प्रदर्शन वाले इलाकों में नहीं उतारा गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया का लॉस एंजिलिस शहर इन दिनों हिंसा की चपेट में है। नेशनल गार्ड्स की तैनाती के बावजूद हिंसा काबू में नहीं आ रही है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति सेना की 250वें वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप लॉस एंजिलिस के प्रदर्शनकारियों पर जमकर भड़के और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जानवर और विदेशी दुश्मन तक कह दिया। साथ ही ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में सेना तैनाती के अपने फैसले का बचाव किया और लॉस एंजिलिस को आजाद करने की बात कही।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजिलिस को कचरे का ढेर कहा
राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजिलिस को कचरे का ढेर कहा और कहा कि लॉस एंजिलिस पर अपराधियों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार हिंसा को खत्म करने और कानून व्यवस्था कायम करने के लिए हर कदम उठाएगी। ट्रंप ने कहा कि 'हम लॉस एंजिलिस को आजाद कराएंगे और इसे फिर से साफ और सुरक्षित बनाएंगे।' अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अप्रवासन विभाग की कार्रवाई के बाद लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़क गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। लॉस एंजिलिस में हिंसा होते हुए कई दिन बीत चुके हैं और अभी भी हालात पूरी तरह से काबू में नहीं हैं। संघीय सरकार ने लॉस एंजिलिस में 4000 नेशनल गार्ड्स तैनात किए हैं और साथ ही 700 मरीन कमांडो भी तैनात किए गए हैं। हालांकि अभी मरीन कमांडो को प्रदर्शन वाले इलाकों में नहीं उतारा गया है। 

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप समर्थक सियाटारेली न्यूजर्सी गवर्नर का प्राइमरी चुनाव जीते, डेमोक्रेट्स का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू मोर्चे पर सेना की तैनाती कर रहे ट्रंप
लॉस एंजिलिस हिंसा पर अब तक का सबसे उत्तेजक भाषण देते हुए ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की निंदा की। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी तीखा हमला बोला। ट्रंप, सेना का इस्तेमाल घरेलू मोर्चे पर कर रहे हैं, चाहे वो अवैध अप्रवासियों को रोकने की बात हो या फिर लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती। कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूसम ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती का विरोध किया है और इसे लेकर ट्रंप औऱ न्यूसम आमने-सामने हैं। न्यूसम का कहना है कि नेशनल गार्ड्स की तैनाती करने से ही लॉस एंजिलिस में हिंसा भड़की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें