फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'टेस्ला में तोड़फोड़ के दोषी को 20 साल की सजा', ट्रंप बोले- अल साल्वाडोर की जेल भेजेंगे

Sat, 22 Mar 2025 08:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब अमेरिका में लगातार टेस्ला की कारों को निशाना बनाया जा रहा है और हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग ने तीन लोगों को टेस्ला कार में तोड़फोड़ का आरोप बनाया है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : एक्स/द व्हाइट हाउस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि टेस्ला की कारों में तोड़फोड़ के दोषियों को 20 साल तक की सजा हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि इसके दोषियों को अल साल्वाडोर की कुख्यात जेलों में भेजा जा सकता है। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब अमेरिका में लगातार टेस्ला की कारों को निशाना बनाया जा रहा है और हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग ने तीन लोगों को टेस्ला कार में तोड़फोड़ का आरोप बनाया है। 
विज्ञापन


टेस्ला के शेयरों में हुई भारी गिरावट
राष्ट्रपति ट्रंप, अरबपति कारोबारी एलन मस्क के मुखर समर्थक हैं और टेस्ला को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में ट्रंप ने एक टेस्ला कार भी खरीदी है। एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग का प्रमुख बनाए जाने के बाद से अमेरिका में एलन मस्क और टेस्ला के खिलाफ अभियान छिड़ा हुआ है, जिसके बाद से पिछले साल के मुकाबले टेस्ला के शेयरों में 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जिस तरह से सरकारी दक्षता विभाग की सलाह पर बड़ी संख्या में संघीय कर्मचारियों की नौकरी से निकाला गया है, उससे लोगों में एलन मस्क के प्रति नाराजगी है। 

ट्रंप ने दी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मैं देख रहा हूं कि ये जालसाज आतंकी एलन मस्क और टेस्ला के साथ जो कर रहे हैं, उन्हें 20 साल जेल की सजा होगी। संभवतः वे अल साल्वाडोर की जेल में सजा काटेंगे। जो अपने शानदार सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिका में बंद होगा शिक्षा मंत्रालय: ट्रंप के फैसले के बाद कैसे चलेंगे शिक्षण संस्थान, कौन उठाएगा खर्च? जानें
विज्ञापन


हाल के हफ्तों में, मस्क के खिलाफ बढ़ती नाराजगी ने टेस्ला डीलरशिप के बाहर 'टेस्ला टेकडाउन' नाम के प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। हालांकि ये प्रदर्शन फिलहाल छोटे स्तर पर हो रहे हैं, लेकिन इनका मकसद अमेरिकियों को टेस्ला की गाड़ियों और कंपनी के शेयरों से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करना है। कुछ जगहों पर यह प्रदर्शन हिंसक भी हुए, जिसके चलते कई शहरों में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'मुझे लगता है कि भारत टैरिफ कम करेगा, नहीं तो...', ट्रंप के बयान ने बढ़ाई चिंता


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें